भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में जाने क्या कहा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने






            भारतीय जनता पार्टी द्वारा त्रिदिवशीय जिला प्रक्षिक्षण वर्ग का आयोजन एस आर प्लाजा भुजौटी में आरम्भ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र का शुभारम्भ बलिया से सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने किया। उद्घाटन सत्र में भाजपा का इतिहास और विकास के विषय पर संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा की भारतीय जनता पार्टी एक विचार सम्पन्न पार्टी है,इसमें जाती क्षेत्र के लिए कोई स्थान नहीं है। भारतीय जनता पार्टी का ध्येय राष्ट्रवाद और मातृभूमि की जय है। भाजपा की स्थापना ही भारतीय दर्शन और भारतीय अखंडता को अक्षुण्य रखने के लिए की गई। हमारी पार्टी के संस्थापकों ने राजनैतिक तुष्टिकरण से समझौता नहीं किया और राष्ट्रवादी विचारों से ओत प्रोत लोगो को इकट्ठा किया। हमारे लिए भारत की भूमि कोई मात्र जमीन का टुकड़ा नही है हमारे लिए हमारे देश की भूमि माता के समान सम्माननीय है। हमारा लक्ष्य सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है। हमारे सरकार की योजनाएं बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक पात्र भारतीय को मिलती है, हमारी जनकल्याणकारी योजनाओं में किसी जाति या धर्म या पार्टी का भेद नहीं किया जाता है। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता सकारात्मक विचारों के धनी कार्यकर्ता होते है जबकि अन्य पार्टियों में जाति और क्षेत्र से प्रभावित कार्यकर्ता होते हैं। भाजपा के कार्यकर्ता भावनाओं से जुड़े कार्यकर्ता होते हैं। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमे बूथ अध्यक्ष आगे चलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाता है,इस पार्टी में एक साधारण सा कार्यकर्ता आगे चलकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बन जाता है। हमारा कार्यकर्ता इस देश की अस्मिता से समझौता करके कभी राजनीति नही करता। जब हमारी पार्टी में मात्र दो सांसद थे तब भी हमने अपने विचारो से समझौता नहीं किया आज तो हम अपने विचारों की बढ़ती स्वीकारोक्ति के कारण दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुके हैं।  हम विचारो से सम्पन्न नेता है हमारा नेता किसी जाति का नही होता बल्कि जाती में होता है। हमारे विचारों के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश को समृद्धि की ओर तेजी से लेकर जा रहे हैं।  क्रमशः दूसरे सत्र में हमारा विचार पर प्रकाश डालते हर मुख्य वक्ता डा0 अजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि,भारतीय जनता पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता निःस्वर्थ भाव से पार्टी के साथ कार्य करते हैं। भाजपा के कार्यकर्ता समाज के अंदर अपनी विशेष कार्यशैली से अलग पहचान रखते हैं। भाजपा का संगठन जनकल्याण और राष्ट्रवादी विचारधारा से पूर्ण होकर कार्य करता हैं। हम सब को आत्मगौरव हमेशा याद रहे इसलिए इस तरह के प्रशिक्षण शिविर की आवश्यकता होती है। व्यक्ति या समाज कितना भी ताकतवर हो किंतु यदि आत्मगौरव के विचारों से वह नही भरा है तो वह खोखला है। पूरे देश और दुनिया में अनूठे कार्य करने के लिए यदि कोई जाना जाता है तो वह हमारे विचार परिवार के कार्यकर्ताओं को जाना जाता है। हमारे विचार परिवार का लक्ष्य देश का परम वैभव है। हमारे पार्टी में व्यक्ति  नही विचार महत्वपूर्ण है। यह विचारो की सबलता ही है की हमारे संगठन में नेतृत्व को लेकर कभी कोई विवाद नहीं हुआ। सही विचारो से ही सही समाज का निर्माण किया जा सकता है।
   उसी क्रम में क्रमशः तीसरे सत्र को 2014 के बाद आया युगांतकारी परिवर्तन के विषय को बजरंगी सिंह बज्जू ने संबोधित किया, वहीं चौथे सत्र का संबोधन देवेंद्र यादव द्वारा बदली हुई परिस्थिति में भाजपा का दायत्व के ऊपर रहा तथा पांचवे चरण के विषय का उद्बोधन सांसद जगदंबिका पाल ने आज के भारत की चारित्रिक मुख्य धारा पर किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता,विधायक रामविलास चौहान,अरविंद सिंह,विजय राजभर,हरिनारायण राजभर,अरिजित सिंह, मनोज राय, डा0 एच एन सिंह,भरत लाल राही,संतोष सिंह,गनेश सिंह,आनंद प्रताप सिंह,दुर्गविजय राय,संगीता द्विवेदी,रामाश्रय मौर्य,राकेश मिश्रा,संजय पाण्डेय,मुन्ना राजभर,नूपुर अग्रवाल,पूनम सरोज,राकेश तिवारी,सुनील यादव,पुनीत यादव,विनय कुमार,रामप्रवेश राजभर,कृष्ण कांत राय सचिन्द्र सिंह किसान मोर्चा अध्यक्ष मऊ एवं अंजनी सिंह क्षेत्रीय मंत्री सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

                 



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जाने एम्बुलेंस प्रकरण के किस आरोपी की संपत्ति को किया गया कुर्क
वर्तमान परिवेश में आयुर्वेद सम्पूर्ण विश्व की आशा का केंद्र डॉ जीएस तोमर >>