वर्तमान परिवेश में आयुर्वेद सम्पूर्ण विश्व की आशा का केंद्र डॉ जीएस तोमर





प्रेस विज्ञप्ति

नेशनल कमीशन ऑफ इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन भारत सरकार के निर्देशन में बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में नव प्रवेशित बी ए एम एस छात्रों के लिए ट्रांजिशनल करिकुलम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  पूर्व प्राचार्य राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय हंडिया प्रयागराज प्रोफेसर(डॉ०) जी० एस० तोमर ने नव प्रवेशित छात्रों में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि
विश्व की अति प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद एक बार पुन: वैश्विक पुनर्स्थापना की ओर अग्रसर है।

आयुर्वेद के इतिहास में इस पद्धति की दवाओं की उतनी बिक्री नहीं हुई, जितनी कोरोना के वैश्विक संकट काल में हुई। दुनिया भर ने भारत की देन, आयुर्वेद का लोहा माना है।
आज अमेरिका में 70 प्रतिशत लोग आयुर्वेद की दवाओं की ओर उन्मुख हैं।
आयुर्वेद रोगी के रोग के अनुसार इलाज करने की पद्धति है और इसमें किसी भी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं होता। 
इसमें किसी तरह की एंटीबायोटिक का इस्तेमाल नहीं होता और इससे पुरानी से पुरानी बीमारी का सफलता से इलाज होता है।
आयुर्वेद न केवल ग्लूकोज लेवल का प्रबंधन करता है, बल्कि डायबिटीज से प्रभावित होने वाले अंगों की भी रक्षा करता है।
हजारों वर्ष पूर्व महर्षि चरक ने आयुर्वेद के विषय में जो शोध किए, उसे आज विश्वविद्यालयों और मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाया जा रहा है। यह चिकित्सा पद्धति, त्रिदोष कफ, वात व पित्त के प्रबंधन के माध्यम से समग्र आरोग्यता प्राप्त करने की पद्धति है।
त्रिदोषों के प्रबंधन के लिए पंचमहाभूतों के बारे में विश्लेषणात्मक जानकारी आवश्यक है, इसलिए आयुर्वेद के विद्यार्थियों को अपने विषय के प्रति एकाग्रचित्त और मननशील होना चाहिए।

संकट काल में ही हितैषी की पहचान होती है और कोरोना के संकट में पूरी दुनिया में संक्रमितों के इलाज व रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि हेतु आयुर्वेद की उपयोगिता सच्चे हितैषी के रूप में प्रमाणित हुई है।महर्षि चरक और महर्षि सुश्रुत के आयुर्वेद के सिद्धांतों को हमें एक बार पुन: प्रयोगात्मक रूप से सिद्ध करके दुनिया के समक्ष रखना है। 
विशिष्ट अतिथि राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रामापुर प्रतापगढ़ के प्रभारी चोकोत्सधिकारी डॉ अवनीश पाण्डेय ने बताया कि इंटरमीडिएट में जो छात्र अंग्रेजी मीडियम से फिजिक्स केमिस्ट्री बायोलॉजी पढ़कर बी ए एम एस में प्रवेश लेते हैं उन्हें प्रारम्भ में संस्कृत में लिखे गए संहिताओं एवं अन्य ग्रंथो को पढ़ने में कुछ समस्याएं जरूर आती हैं परन्तु कुशल शिक्षक के मार्गदर्शन में छात्र बहुत जल्द विषय को समझ लेता है।बी ए एम एस विद्यार्थी देवभाषा संस्कृत में भी दक्ष हो जाते हैं। 
विद्यार्थी आयुर्वेद, मॉडर्न मेडिसिन और योग, तीनों का ज्ञाता होता है क्योंकि
बी ए एम एस के सिलेबस में आयुर्वेद के साथ साथ मॉडर्न मेडिकल साइंस के सभी विषयों जैसे एनाटोमी, फिजियोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, सर्जरी, मेडिसिन, फार्माकोलॉजी आदि विषय भी पढ़ाये जाते हैं।हम एक साथ दो चिकित्सा विधाओं में निपुण बनकर निकलते हैं इसलिए छात्र सकारात्मक सोच के साथ पढ़ाई करें।
आयुर्वेद के छात्रों को इस बात पर गर्व की अनुभूति होनी चाहिए कि वे हानि रहित चिकित्सा पद्धति से मानवता की सेवा करने जा रहे हैं।
भावी युग भारत का युग है। ऐसे में आयुर्वेद के छात्रों की जिम्मेदारी है कि वे भारतीय ज्ञान परंपरा को पुनर्स्थापित करने के लिए गुणवत्तापूर्ण शोध एवं अनुसंधान की तरफ अग्रसर हों।
डॉ पाण्डेय ने छात्रों को बी ए एम एस के बाद मिलने वाले विभिन्न अवसरों के बारे में बताया कि छात्र डिग्री लेकर क्लीनिकल प्रैक्टिस कर सकते हैं, चिकित्साधिकारी या  ऐकडेमिक सेवा में जा सकते हैं।रिसर्च एवं औषधि निर्माण के क्षेत्र में भी अनेक संभावनाएं हैं।इस अवसर पर आवेश, कौशल, प्रीति सिंह, अर्चना दुबे प्रधानाचार्य पीके जायसवाल व निदेशक मनीष राय मौजूद रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में जाने क्या कहा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने
जाने मुख्तार अंसारी के किस करीबी की जमीन को पुलिस ने किया कुर्क >>