पुरानी रंजिश में अधेड़ की पिटाई बुरी तरह से हुआ घायल






 हलधरपुर थाना क्षेत्र में एक पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक अधेड को मार पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
 हलधरपुर थाना क्षेत्र की विलौवां ग्राम पंचायत में शनिवार को दिन में लगभग 11:00 बजे राम पुकार राजभर 50 बरस पुत्र सुदर्शन राजभर विलौवां चट्टी से दवा लेकर अपने घर जा रहा था कि रास्ते में ही पुरानी रंजिश को लेकर कतिपय लोगों ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया ,और वह मौके पर ही बेहोश हो गया। इस घटना की सूचना पर उसके परिजन एवं ग्रामवासी मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। उसे लेकर हलधरपुर थाना गए ।जहां से पुलिस अभिरक्षा में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा लाया गया । जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद उसका मेडिकोलीगल कराया गया । परंतु चोट ज्यादा होने के नाते प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी स्थिति का जायजा लिया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जिलाधिकारी ने मधुबन तहसील पर सुनी जनता की समस्या किया समाधान
मातृ दिवस पर लिटिल फ्लावर स्कूल में माताओं को किया गया सम्मानित >>