मातृ दिवस पर लिटिल फ्लावर स्कूल में माताओं को किया गया सम्मानित





मातृ दिवस के अवसर पर लिटिल फ्लावर चिल्ड्रन स्कूल पर विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं की माताओं को सम्मानित करने के लिए मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया इस उद्देश्य बच्चों के भविष्य निर्माण में माताओं के योगदान एवं उनमें छिपी हुई कला को सम्मानित करना था इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक विजय शंकर यादव ने माताओं के योगदान पर प्रकाश डालते हुए सभी माताओं से आग्रह किया कि बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनको एक अच्छा नागरिक बनाना भी बहुत जरूरी है स्कूल निदेशक मुरलीधर यादव ने अपने आज तक के सफलता को अपनी मां को समर्पित करते हुए कहा कि बिना मां के बच्चों में अच्छे संस्कार के बीच होना असंभव है उन्होंने आगे कहा कि आज मां को बच्चों के प्रति बाहर से थोड़ा सख्त और आंतरिक रूप से कोमल होना चाहिए स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने सभी माताओं को बच्चों के अच्छे परवरिस के लिए के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए उन्होंने कहा कि यदि आपको शिवाजी जैसा पुत्र चाहिए तो आपको उनकी माता जीजाबाई जैसा बनना होगा उक्त अवसर पर कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बरनवाल द्वितीय स्थान गीता वर्मा वह तृतीय स्थान गुड़िया अनु अग्रवाल को मिला कार्यक्रम का संचालन एम एल केडिया ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< पुरानी रंजिश में अधेड़ की पिटाई बुरी तरह से हुआ घायल
किड्स केयर इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया मातृ दिवस >>