छात्रों को एमएलसी प्रतिनिधि ने वितरित किया टैबलेट





उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वकांक्षी योजना टेबलेट वितरण के अंतर्गत गुरुवार को चंद्रशेखर महाविद्यालय पर वितरित किया गया उक्त टेबलेट वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य देवेंद्र सिंह की पत्नी थी शशि कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री राकेश मिश्रा उपस्थित रहे दोनों अतिथियों ने छात्रों को टेबलेट वितरित किया साथ ही छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों को तकनीकी रूप से दक्ष करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी यह हमारी सरकार की एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजनाएं है केंद्र व प्रदेश की सरकार द्वारा छात्रों नौजवानों गरीबों के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही हैं कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के प्रबंधक सुधा त्रिपाठी प्राचार्य डॉ विनोद तिवारी समाजसेवी धनंजय तिवारी धनंजय सिंह नगर उपाध्यक्ष आदेश सिंह गोलू सहित विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जाने क्यों योगी सरकार ने हटाया डीजीपी को
प्रकाश हॉस्पिटल में धूम धाम से मना नर्सिंग दिवस >>