प्रकाश हॉस्पिटल में धूम धाम से मना नर्सिंग दिवस





अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर नगर के सहादत्तपुरा स्थित प्रकाश हॉस्पिटल एवं प्रकाश नर्सिंग स्कूल के तत्वधान में हॉस्पिटल  में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित किया गया इस अवसर पर नर्सिंग स्कूल के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ रवि कुमार बी आर ने बताया कि फ्लोरेंस नाईटिंगल के 202 वे  जन्म दिवस के उपलक्ष में विश्व नर्सिंग दिवस आज के दिन मनाते हैं। इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ मनीष कुमार राय ने कहां की सेवा भाव से किया गया कार्य एक महान कार्य है और इससे महान कार्य दुनिया में कोई नहीं है डॉक्टर ने मेधावी छात्राओं के लिए ₹10000 प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति देने की घोषणा की इस अवसर पर बीएससी नर्सिंग की छात्राओं फ्लोरेंस नाईटिंगल के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन किया गया इस दौरान नर्सिंग में प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह रहा। छात्राओं ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाया। इस अवसर पर हृदय रोग विशेषज्ञ यूपी मिश्रा न्यूरो सर्जन नीतीश राय पीके पांडे राहुल एवं नर्सिंग स्टाफ सुधा आंचल गरिमा पूजा स्नेह लता वंदना रेनू सुमन आदि लोग उपस्थित रहे



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< छात्रों को एमएलसी प्रतिनिधि ने वितरित किया टैबलेट
सप्ताहिक बंदी न करने पर होगी कार्यवाही >>