दो गाजा तस्कर गिरफ्तार लाखो रुपए का गाजा बरामद





 

पुलिस अधीक्षक मऊ  घुले सुशील चन्द्रभान के निर्देशन में अपराध/अपराधियों व मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मऊ  के कुशल पर्यवेक्षण  तथा क्षेत्राधिकारी मु0बाद गोहना के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 23.05.2022 को थाना चिरैयाकोट पुलिस व स्वाट टीम को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब जरिये मुखबिर की सूचना पर सुल्तानीपुर तिराहा पर  एक बिना डाला की ट्रक जिसका नम्बर NL01K1823 में लदे 6 कुन्तल 38 किलो 780 ग्राम नाजायज गाँजा के साथ 1. शाँलम अलि पुत्र मानिक मियाँ निवासी सतार कनारा थाना बाघबर जिला वरपेटा प्रदेश आसाम  2. जाकिर हुसैन पुत्र स्व नूर मोहम्मद निवासी हेलोनार पाम थाना गोर्वधना जिला वक्सा प्रदेश आसाम को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उक्त अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि हम लोग गांजा को आसाम से लाकर आजमगढ़ बेचने जा रहे थे। अभियुक्तगणों द्वारा बिना डाला की ट्रक की बॉडी में ही जगह बना कर ट्रक की बॉडी के ऊपर लोहे की प्लेट लगा कर इस ढंग से बनाया था कि ऊपर से दिखने में पूरा ट्रक खाली लग रहा था किन्तु अभियुक्तगणों द्वारा बॉडी के ऊपर लगायी गयी लोहे की प्लेट के नट बोल्ट को खुलवा कर देखा गया तो बॉडी के अन्दर कुल 80 पैकेटों में 6 कुन्तल 38 किलो 780 ग्राम नाजायज गाँजा बरामद हुआ इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तो के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 090/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया तथा ट्रक वाहन  को मुकदमा उपरोक्त में दाखिल करते हुए अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट सीज किया गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगणः-* 

*1.* शाँलम अलि पुत्र मानिक मियाँ निवासी सतार कनारा थाना बाघबर जिला वरपेटा प्रदेश आसाम  

 

*2.* जाकिर हुसैन पुत्र स्व नूर मोहम्मद निवासी हेलोनार पाम थाना गोर्वधना जिला वक्सा प्रदेश आसाम

 

 *बरामदगीः-* 

*1.* 6 कुन्तल 38 किलो 780 ग्राम नाजायज गाँजा

*2.* एक ट्रक नम्बर NL01K1823

 

 *गिरफ्तारकर्ता पुलिसटीमः-* 

श्री राजकुमार सिंह क्षेत्राधिकारी मु0बाद गोहना।

 

प्रभारी थानाध्यक्ष उ0नि0 गंगा सागर मिश्र, उ0नि0 कमला प्रसाद, हे0का0 बृजेश यादव, हे0का0 दिलीप पटेल, हे0का0 अजीत सिंह थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ।

 

उ0नि0 सच्चिदानंद यादव, प्रभारी स्वाट टीम,  हे0का0 औरंगजेब खाँ, हे0का0 अजय यादव, का0 निर्भय सिंह, का0 अमरनाथ मौर्या, का0 अवधेश यादव, का0 नीरज यादव, का0 लायक हुसैन, का0 अजीत यादव स्वाट टीम मऊ।

का0 संजय सिंह  सर्विलांस सेल मऊ।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जाने मुख्तार अंसारी किन करीबियों को किया गया जिला बदर
सी०पी०आर की मदद से इमरजेंसी में बचा सकते है जान - डॉ सुजीत सिंह* >>