सी०पी०आर की मदद से इमरजेंसी में बचा सकते है जान - डॉ सुजीत सिंह*

कार्डियक अरेस्ट से होने वाली मौतों का खतरा टालने के लिए पुलिस लाइन में सी पी आर प्रशिक्षण का बड़ा अभियान शुरू हुआ । इसके तहत , पुलिस वालो को परीक्षण दिया गया। सोसाइटी फॉर इमरजेंसी मेडिसिन इंडिया यूपी चैप्टर के अध्यक्ष डॉ सुजीत सिंह ने कार्यक्रम में 200 लोगो को परिक्षण दिया। आगे उन्होंने बताया की सीपीआर ट्रेनिंग सभी पुलिसकर्मिओ को बहुत ज़रूरी है, क्योंकि इससे वे आपातकालीन स्थिति में, जहां एंबुलेंस समय रहते नहीं पहुंच पाते हैं, वहां लोगों की जान बचा पाएंगे। यह तकनीक सीखना बहुत ही आसान है, कोई भी इसे कर सकता है और यह बहुत ही कारगर साबित होता है। बस लोगों को दो बातों का ध्यान रखना होता है कि अगर व्यक्ति सांस ले रहा हो, नब्ज चल रही हो और क्लिनिकली जिंदा तो यह तकनीक नहीं अपनानी चाहिए। यह मौत होने के 10 मिनट के अंदर शुरु कर देनी चाहिए और तब तक जारी रखनी चाहिए जब तक व्यक्ति ठीक ना हो जाए या एंबुलेंस ना आ जाए।आगे डॉ सिंह ने बताया कि सड़क हादसे या घर में दुर्घटना समेत कई अन्य वजह से घायल होने की स्थिति में यदि थोड़ी जागरूकता हो तो 90 प्रतिशत घायलों का जीवन बचाया जा सकता है। इस मौके पर शारदा नारायन हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ संजय सिंह , मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुबाष कुमार , हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ राहुल कुमार , न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉ रुपेश के सिंह आदि लोग मौजुद रहे।

