मुख्तार अंसारी गैग के किस सदस्य की जमीन को पुलिस ने किया कुर्क

*_मुख्तार अंसारी गिरोह (आई0एस0 191 गैंग) का सहयोगी बैजनाथ यादव की 3.15 करोड़ रुपये की अचल सम्पत्ति धारा 14(1) गैंगेस्टर के तहत की गई जब्त बताया जाता है की संगठित अपराध/अपराधियों के विरुद्ध मऊ पुलिस प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को क्षेत्राधिकारी नगर मय पुलिस बल एवं राजस्व टीम के साथ, मुख्तार अंसारी गैंग के मुख्य सहयोगी बैजनाथ यादव पुत्र खुद्दी निवासी सरवां थाना सरायलखंसी मऊ द्वारा अपराध से अवैध धन से अर्जित ग्राम सरवां स्थित गाटा संख्या 797 रकबा 56 कड़ी गाटा संख्या 1109 रकबा 53 कड़ी तथा गाटा संख्या 1449 रकबा 269 कड़ी कुल तीनों गाटों का योग रकबा 378 कड़ी अर्थात 0.153 हे0 तथा बाजार मूल्य 3.15 करोड़ रुपए हैं, मुनादी कर कुर्की की कार्रवाई की गयी तथा उक्त कुर्क की गयी अचल सम्पत्ति को तहसीलदार सदर को सुपुर्द किया गया है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा दिनांक 20-05-2022 को संस्तुति पत्र आख्या सहित जिलाधिकारी मऊ को प्रेषित किया गया जिस पर जिलाधिकारी मऊ द्वारा दिनांक 24.05.2022 को उक्त अचल सम्पत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया गया।

