विश्व पर्यावरण दिवस पर ज़रूर लगाए एक पौधा - डॉ संजय सिंह






विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर आज शारदा नारायन हॉस्पिटल एव रोटरी क्लब मऊ के संयुक्त तत्वाधान में  एक वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि माननीय कुंवर मित्रेश सिंह ,नगर पालिका अध्यक्ष श्री तय्यब पालकी ,रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष डॉ संजय सिंह एव आईएमए के अध्यक्ष डॉ गंगासागर सिंह जी द्वारा दीप प्रज्जवल करके किया गया।कार्यक्रम के सम्बोधन में रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने बताया की वायु प्रदुषण आज भारत ही नहीं अपितु विश्व की एक गंभीर समस्या बनती  जा रही है ,2022  के डाटा के अनुसार विश्व के 50  सबसे प्रदूषित शहरो में 35  भारत के है उनमे भी 8  शहर तो उत्तर प्रदेश के ही है। वायु प्रदुषण मानव जनित समस्या है जिसका निवारण हम सभी को मिलकर ही करना होगा ,ज्यादा से ज्यादा जागरूकता इस गंभीर समस्या का निवारण हो सकता है। हमें अपनी तरफ से एक छोटी सी कोशिश ज़रूर करना चाहिए की कम से कम एक पौधा ज़रूर लगाए। पर्यावरण पर चर्चा करते हुए माननीय कुंवर मित्रेश सिंह ने लोगो को जागरूक करते हुए बताया की आजकल जनजीवन को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण का सुरक्षित रहना बहुत जरूरी है। विश्व के देश आधुनिकता की ओर बढ़ रहे हैं लेकिन इस राह में दिनों दिन दुनियाभर में ऐसी चीजों का इस्तेमाल बढ़ गया है और इस तरह से लोग जीवन जी रहे हैं, जिससे पर्यावरण खतरे में हैं।हमें पर्यावरण को बचने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा पौधरोपण करना चाहिए और ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिससे पर्यवरण को नुकसान हो आगे तय्यब पालकी ने बताया की  इंसान और पर्यावरण के बीच गहरा संबंध है। प्रकृति के बिना जीवन संभव नहीं। ऐसे में प्रकृति के साथ इंसानों को तालमेल बिठाना होता है। लेकिन लगातार वातावरण दूषित हो रहा है, जिससे कई तरह की समस्याएं बढ़ रही हैं, जो हमारे जनजीवन को तो प्रभावित कर ही रही हैं, साथ ही कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं की भी वजह बन रही हैं। सुखी स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है। इस मौके पर सेमि यूपी चैप्टर के अध्यक्ष डॉ सुजीत सिंह, रोटेरियन शमीम अहमद ,रोटेरियन अजित सिंह ,रोटेरियन प्रदीप सिंह ,रोटेरियन डॉ अजय सिंह ,रोटेरियन पुनीत श्रीवास्तव ,इन्दरमणी ,आदि लोग मौजूद रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< एसपी ने किया रानीपुर थाने के गालीबाज दारोगा को निलंबित
सपा व भाजपा के उम्मीदवारों ने नामांकन किया दाखिल >>