सपा व भाजपा के उम्मीदवारों ने नामांकन किया दाखिल





आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ़ संसदीय सीट से अपना त्यागपत्र दे दिया था जिसके बाद आजमगढ़ के सदर संसदीय सीट पर लोकसभा का उपचुनाव हो रहा है नामांकन के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दिनेश लाल यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया तो वही उनके नामांकन के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे साथ ही समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार व पूर्व सांसद अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव ने भी नामांकन दाखिल किया वही दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों के नामांकन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद है तो सही सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं धर्मेंद्र यादव नामांकन के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी मौजूद रहे तो वही बताते चलें कि आजमगढ़ संसदीय सीट के अंतर्गत 5 विधानसभा में आते हैं इन पांचों विधानसभाओं पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है तो वही सपा द्वारा पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के मैदान में आने के बाद आजमगढ़ चुनाव काफी रोमांचित हो गया है वह दिनेश लाल यादव आजमगढ़ की सीट पर अखिलेश यादव के हाथों हार चुके हैं तो एक बार फिर भाजपा ने उपचुनाव में भी दिनेश लाल यादव पर दाव लगाया है। इससे पूर्व बसपा के उम्मीदवार गुड्डू जमाली ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< विश्व पर्यावरण दिवस पर ज़रूर लगाए एक पौधा - डॉ संजय सिंह
दो वाहनों के आमने सामने टक्कर में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल >>