दो वाहनों के आमने सामने टक्कर में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

मऊ सरायलखंसी के तेंदुली चट्टी चौहान चौराहा के पास सोमवार की दोपहर कार व आटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। आटो में सवार एक ही परिवार के दस लोग घायल हो गए, इसमें चार की हालत गंभीर होने पर उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया जाता है कि रानीपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा निवासी एक परिवार के लोग आटो से मऊ की तरफ आ रहे थे। अभी वह सराय लखंसी थाना क्षेत्र के तेंदूली चट्टी चौहान चौराहा के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार से आमने सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की भिड़ंत के पास आटो वही पलट गया। जबकि कार का अगला हिस्सा क्षतिगस्त हो गया। वही आटो में सवार दस लोग घायल हो गए, इसमें 48 वर्षीय रामआशीष राजभर, 18 वर्षीय शिवानी राजभर, 45 वर्षीय श्याम कुमार राजभर, 50 वर्षीय शीला राजभर की हालत गंभीर होने एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

