जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण





 

जिला कारागार मऊ में विशेषज्ञ चिकित्साधिकारियों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जेलर नागेश सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप बंदियों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता है। उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा गठित स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीमों द्वारा 160 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनके द्वारा दिए गए परामर्श के आधार पर बंदियों का उपचार भी किया गया। जेलर ने बताया कि जेल में निरुद्ध बंदियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता है, साथ ही गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बंदियों को जेल से बाहर भी इलाज के सुविधा प्रदान की जाती है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जिलाधिकारी ने की कानून व्यवस्था एवं अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक
जाने भाजपा ने जारी की नौ विधान परिषद उम्मीदवारों की सूची >>