विधान परिषद में सीट न मिलने से छलका ओमप्रकाश राजभर का दर्द





यूपी के बलिया में सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने विधान परिषद चुनाव में एक भी टिकट न मिलने पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मांगो उसी से जो दे दे खुशी से और कहे ना किसी से. वहीं सुभासपा के प्रवक्ता पीयूष मिश्रा के ट्वीट पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पियूष मिश्रा ने जो बात कही है उस बात में दम है. उन्होंने सही बात कही है. उपेक्षा के सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जिसकी इज्जत ही नहीं उसकी बेइज्जती कैसी. ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हमारी मंसा नहीं है कि हम उनसे कुछ मांगने जायें क्योंकि हमारे पास 6 ही विधायक हैं. अगर हमारे पास 20 विधायक या 25 विधायक होते तो फिर हम उसके हकदार होते। हम गठबंधन के साथ हैं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< विधान परिषद में सीट न मिलने से छलका ओमप्रकाश राजभर का दर्द
अमृत महोत्सव के रूप में मनाते हुए साइक्लोथान का किया आयोजन >>