अमृत महोत्सव के रूप में मनाते हुए साइक्लोथान का किया आयोजन

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में पूरे देश भर में मनाया जा रहा है इसी क्रम में आयकर विभाग मऊ ने आज साइक्लोथान कार्यक्रम के तहत शहर के विभिन्न इलाकों में 6 किलोमीटर की दूरी साइकिल चलाते हुए पूरी की. आयकर विभाग कार्यालय से आज शायं आयकर अधिकारी गनेश लाल के नेतृत्व में आयकर विभाग के कर्मचारियों और अन्य सम्मानित व्यक्तियों ने शहर के विभिन्न इलाकों में तकरीबन 6 किलोमीटर साइकिल चलाकर लोगों को सेहतमंद रहने का राज समझाया।
साइक्लोथान में आयकर अधिकारी गनेश लाल आयकर इंस्पेक्टर रण विजय प्रसाद, व. कर सहायक अभिषेक कुमार हेम कर ,तिलेश्वर प्रसाद अनिल कुमार पांडे सूरज पांडे इम्तियाज सलीम. अन्य कर्मचारी एवं और टैक्स बार एसोसिएशन के मंत्री अमरेश कुमार सिंह उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र गुप्ता समी मोहम्मद विजय शंकर प्रजापति वसीम अख्तर मोहम्मद शारिक संजय कायस्थ अवनीश कुमार मौर्या बलराम सिंह सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे ।

