जनपद में जूमे की नमाज सकुशल सम्पन्न

शुक्रवार को जुमे की नमाज के अवसर पर शांति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले के निर्देशन में भारी संख्या में पीएसी एवं जनपदीय पुलिस व्यवस्थापन के बीच जुमे की नमाज सकुशल सम्पन्न करायी गयी।* इस दौरान जिलाधिकारी मऊ अरुण कुमार एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा भारी पुलिस बल के साथ जनपद मऊ के नगर क्षेत्र के संवेदनशील/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा शांति/सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारी/कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही साथ जनपद के समस्त थाना क्षेत्रार्न्तगत समुचित पुलिस व्यवस्थापन के बीच जुमे की नमाज सकुशल सम्पन्न करायी गयी।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

