अवैध शराब बरामद, लहन किया गया नष्ट





 

पुलिस अधीक्षक मऊ  सुशील घुले के निर्देशन में अवैध शराब कारोबार/कारोबारियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  थाना *मधुबन* पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान धर्मपुर विसूनपुर से 50 लीटर अवैध देशी अपमिश्रित शराब, 200 ग्राम नौसादर व फिटकरी आदि बरामद किया गया जबकि मौके पर भठ्ठी नष्ट करते हुए लगभग 300 लीटर लहन को नष्ट किया गया, जबकि रात्रि का फायदा उठाते हुए अभियुक्तगण भागने में सफल रहें। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 244/22 धारा 272,273 भादवि0 व धारा 60,60(2) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।


 



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जनपद में जूमे की नमाज सकुशल सम्पन्न
तहसील स्तर पर बिजली बिल के बड़े बकायदारो से जिलाधिकारी ने दिए वसूली के निर्देश >>