तहसील स्तर पर बिजली बिल के बड़े बकायदारो से जिलाधिकारी ने दिए वसूली के निर्देश





 


 जिला अधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम एवं द्वितीय तथा विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ विभाग से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने घोसी तहसील के ग्राम बरजला में निर्माणाधीन 132kv के उप केंद्र के निर्माण कार्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली।यह परियोजना कुल 24 करोड़ 87 लाख की है।अधिशासी अभियंता विद्युत द्वारा बताया गया कि इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ है एवं बाउंड्री वॉल के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत से बिल संबंधी शिकायतों के बारे में जानकारी ली। अब तक कितने लोगों के खिलाफ आर0सी0 जारी हुई है, इसके बारे में भी जानकारी जिला अधिकारी द्वारा ली गई।उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर 10 बड़े बकायेदारों की सूची तैयार करें, जिससे उनके खिलाफ वसूली का अभियान चलाकर  वसूली की जा सके।उन्होंने जनपद में खराब हुए ट्रांसफार्मर, मेंटेनेंस की स्थिति एवं नए उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने आइ0जी0आर0एस0 के तहत कुल डिफाल्टर एवं पेंडिंग शिकायतों के बारे में भी अधिशासी अभियंता विद्युत से जानकारी ली, साथ ही निर्देश दिए की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए तत्काल कार्रवाई करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है।
बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम एवं द्वितीय के अलावा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अवैध शराब बरामद, लहन किया गया नष्ट
जाने आजमगढ़ में डीएम - एसपी क्यों उतरे सड़क पर >>