जाने आजमगढ़ में डीएम - एसपी क्यों उतरे सड़क पर





आजमगढ़।आजमगढ़ लोक सभा उप निर्वाचन को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी  विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक  अनुराग आर्य ने केन्द्रीय अर्द्ध सुरक्षा बलों के साथ नगर क्षेत्र में रूट मार्च किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि उप निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की व्यवस्था की गयी है। उन्होने कहा कि उप निर्वाचन को सम्पन्न कराने के लिए हर बूथ पर हमारे सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। उन्होने बताया कि निर्वाचन में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद के सभी सम्भ्रान्त एवं प्रबुद्ध लोगों से वार्ता की जा चुकी है, उप निर्वाचन में किसी भी तरह का कोई व्यवधान उत्पन्न नही होगा।

 

 



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< तहसील स्तर पर बिजली बिल के बड़े बकायदारो से जिलाधिकारी ने दिए वसूली के निर्देश
मंत्री समूह द्वारा कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न >>