जाने क्यों सड़क पर उतरे डीएम एसपी





 मऊ में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत शुक्रवार को जिलाधिकारी मऊ  अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक मऊ  सुशील घुले द्वारा भारी पुलिस बल के साथ जनपद में भ्रमणशील रहकर महत्वपूर्ण स्थानों एवं रेलवे स्टेशनों पर शांति/सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।* इस दौरान जनपद में महत्वपूर्ण स्थानों/प्रतिष्ठानों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन एवं बजारों/भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगे अधिकारी/कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही साथ मऊ पुलिस द्वारा सोशल मीडिया एवं हर गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था में खलल डालने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< रोटरी क्लब मऊ ने वितरित किया ज़रूरतमन्दो को राशन किट
शारदा नारायण हॉस्पिटल में कराया गया योग प्रशिक्षण >>