शारदा नारायण हॉस्पिटल में कराया गया योग प्रशिक्षण





*शारदा नारायण हॉस्पिटल में कराया गया योग परीक्षण*
सिटी मेजिस्ट्रेट  के निर्देश अनुसार  आज शारदा नारायन हॉस्पिटल में अन्तराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर एक योग परिक्षण का आयोजन किया गया।  हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन दुनियाभर में योग का महत्व बताते हुए विभिन्न आयोजन होते हैं। इसी सिलसिले में आज एक परिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमे परीक्षक सुनैना साहनी ने योग  करने के तरीके बताये।हॉस्पिटल के चैयरमेन डॉ संजय सिंह ने बताया की योग सबको करना चाहिए और आगामी 21 जून को योग दिवस पर  योग शिविर का आयोजन भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 6 बजे से किया जायगा। आगे डॉ सिंह ने बताया की भारत में योग का उदय हुआ है और ये हेल्दी लाइफ जीने की कला के तौर पर भी पहचान रखता है. योग शरीर के सभी रोगों की पूर्ण चिकित्सा पद्धति भी माना जाता है. बीते कुछ सालों में योग को लेकर हमारे यहां भी जागरुकता काफी बढ़ गई है और कोरोना के आने के बाद से ही लोग अपनी सेहत को लेकर काफी फ्रिकमंद हो गए हैं और कई लोगों ने अपनी डेली लाइफ में योग को शामिल कर लिया है. योगासन सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति में भी सहायक माना जाता है. आज भी अगर अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग आसान शुरू करना चाहते हैं और आप बिगिनर हैं तो कुछ टिप्स आपके बेहद काम आ सकती हैं।  अंत में उन्होंने योग दिवस पर सबको आने की अपील भी की।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जाने क्यों सड़क पर उतरे डीएम एसपी
घोसी में विरोध प्रदर्शन करने बस में तोड़ फोड़ करने में मुकदमा दर्ज और जाने कितने लोग हुए गिरफ्तार >>