सपा संरक्षक की पत्नी के निधन पर सपा नेताओं ने व्यक्त की संवेदना





कोपागंज स्थित समाजवादी पार्टी  कार्यालय पर सपा जनों की एक आपात बैठक पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष  शैलेंद्र यादव साधु की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में प्रमुख रूप से सपा सुप्रीमो माननीय मुलायम सिंह यादव जी की धर्मपत्नी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधु ने कहा कि  साधना यादव जी के आकस्मिक निधन से  सम्पूर्ण समाजवादी परिवार    दुखी है इस दुख की बेला में माननीय नेता जी एवं परिवारजनों के प्रति हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं हवाई स्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता हूं बैठक के अंदर 2 मिनट का मौन रखकर सभी उपस्थित लोगों ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया बैठक में प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के निवर्तमान महासचिव कुदुस अंसारी पूर्व सचिव  बन्ने खान निसार प्रधान अशोक यादव सुभाष चौहान मयंक भारद्वाज लक्ष्मण प्रजापति मुकेश यादव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता  उपस्थित थे



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< स्थानांतरण पर नगर मजिस्ट्रेट को दी गई भावभीनी विदाई
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रु. 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न* >>