जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रु. 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न*





 


 जिला अधिकारी  अरुण कुमार की अध्यक्षता में रु.50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पैकफेड से जनपद में पैकफेड द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए, जिन कार्यों में निर्माण की गति धीमी है, उसमें तेजी लाने एवं यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। सिडको द्वारा कराए जा रहे जनपद में ग्राम्य विकास संस्थान दोहरीघाट रिनोवेशन कार्य, थाना रामपुर में आवासीय एवं अनावासीय भवन के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। जिलाधिकारी ने आवास विकास परिषद द्वारा ग्राम मझवारा में सी0एच0सी0 का निर्माण कार्य,राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान घोसी, मऊ में भवन निर्माण कार्य एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कोपागंज, मोहम्मदाबाद गोहना , बड़राव  सहित अन्य निर्माण कार्यों की जानकारी ली एवं अवशेष कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था सी0एन0डी0एस0द्वारा सॉलि़ड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट एवं ड्रग वेयरहाउस के निर्माण कार्य में देरी करने एवं साइट विजिट ना करने के कारण कार्यदायी संस्था के खिलाफ शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग द्वारा जनपद में चलाई जा रही परियोजनाओं के कार्य प्रगति की भी जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई को परियोजनाओं के प्रत्येक चरण के निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय एवं निर्माण खंड) द्वारा रु.50 लाख से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन कुल 10 सडको के कार्यों के प्रगति की भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत अपनी परियोजनाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए, साथ ही परियोजना के निर्माण कार्य में आने वाली समस्याओं की भी जानकारी देने को कहा, जिससे उसका समाधान कर निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जा सके।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री राम सिंह वर्मा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी जितेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई वीरेंद्र विक्रम सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सपा संरक्षक की पत्नी के निधन पर सपा नेताओं ने व्यक्त की संवेदना
नदी के किनारे मिला युवक का शव पुलिस कर रही मामले की जांच >>