नदी के किनारे मिला युवक का शव पुलिस कर रही मामले की जांच

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सरजू नदी के समीप स्थित पतनई गांव के पास नदी में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिली पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया प्राप्त समाचार के अनुसार आधार कार्ड के अनुसार पता लगा मृतक राजकुमार पुत्र जवाहिर उम्र 25 वर्ष ग्राम छपरा चमरियाव का निवासी था वह ससुराल ग्राम अलूपुर में रहता था शनिवार को शाम को छपरा गया लेकिन घर नहीं पहुंचा सोमवार को लगभग 10:00 बजे ग्रामीणों ने नदी में लाश देखा पुलिस को सूचना दी पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया उसकी मां दुलारी देवी पत्नी लालमति देवी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। मृतक एक लड़का और दो लड़की का पिता था थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्ध परिस्थिति मौत हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना का पर्दाफाश होगा

