घाघरा में दो लड़कियों ने लगाई छलांग





घाघरा पुल से दो सगी बहनों ने लगाई छलांग,
एक बची दूसरी का अभी तक पता नही,पुलिस गोताखोरों से करा रही तलाश

दोहरीघाट। घाघरा पुल से बुधवार की शाम अम्बेडकर  नगर जिले की दो सगी बहन सरयू नदी के पुल से नदी में छलांग लगा दी,पुल से गुजर रहे लोगो ने इसकी सूचना तत्काल दोहरीघाट पुलिस को दी दोहरीघाट पुलिस ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए घाट पर मौजूद गोताखोर तथा नाविको के माध्यम से नदी में उक्तदोनो का तलास शुरू हुई जिसमें सरिता सोनकर पुत्रि तुलसीराम सोनकर राजेज़ुल्तान पुर को नदी से निकाल लिया गया,जिसका इलाज चल रहा है वही दूसरी अनुपम  की तलाश आज दुसरे दिन भी जारी है, थानाध्यक्ष दोहरीघाट मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सम्बंधित परिवारों को सूचित किया गया है नियमानुसार आगे की कार्य वाही की जाएगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मुख्यमंत्री द्वारा उचित दर विक्रेताओं का लाभांश वृद्धि तथा उचित दर विक्रेता को सी0एस0सी0 के साथ जोड़ने के कार्यक्रम का शुभारंभ
जाने दो मोटर साइकिलों की टक्कर में दो की मौत >>