जाने दो मोटर साइकिलों की टक्कर में दो की मौत

मऊ। गाजीपुर जनपद के थाना कासिमाबाद सलामतपुर बड़ौरा मिल के पास मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर में दो युवक की मौके पर ही द मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में मऊ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि रमेश पुत्र जोगिंदर 36 वर्ष मनोज पुत्र स्वर्गीय राजपति राम 40 वर्ष गोविंद पुत्र राजेंद्र 28 वर्ष निवासी चवर थाना मरदह जनपद गाजीपुर एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर कासिमाबाद की तरफ गए हुए थे वापस लौटते समय कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सलामतपुर बड़ौरा मिल के पास दूसरे मोटरसाइकिल सवार अनुराग 31 वर्ष निवासी मीरानपुर थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर से आमने-सामने भिड़ंत हो गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से चिकित्सार्थ मऊ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां अनुराग और गोविंद को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

