राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी समस्या

सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने हेतु अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, मऊ के गेस्ट हाऊस में बैठक आहुत की गयी। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा नामित जिला विकास अधिकारी तथा नोडल अधिकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी मऊ को नामित किया गया है। जिसमें निम्न शिकायतकर्ता श्रीमती तारा देवी इटौरा कोपगंज मऊ, अन्जू शर्मा चौबे थाना मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। श्रीमती अनीता खैराबाद थाना मु0बाद गोहना, माला सिंह फतेहपुर थाना रानीपुर मऊ उपस्थित हुए।
उक्त बैठक में कुँवर मित्रेेश सिंह कुशवाहा सचिव, उमेश चन्द्र तिवारी जिला विकास अधिकारी, समर बहादुर सरोज जिला प्रोबेशन अधिकारी, बृजेश कुमार सिंह पैनल लाय, सौरभ राय पैनल लाय, शहर बानो पैनल लाय, श्रीमती रेनू पाण्डेय विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, श्रीमती संध्या सिंह सेन्टर मैनेजर वन स्टाप सेन्टर, श्रीमती अर्चना राय महिला कल्याण अधिकारी, श्रीमती कृतिका राय जिला समन्वयक, कल्पना मिश्रा थानाध्यक्ष महिला थाना, अनीता कंचन तिवारी सदस्य बाल कल्याण समिति, अनिता सिंह सदस्य बाल कल्याण समिति, दिलीप कुमार सिंह आकड़ा विश्लेषक, जिला प्रोबेशन कार्यालय, शिवदयाल कुशवाहा परामर्शदाता जिला प्रोबेशन कार्यालय, संजय यादव कनिष्ठ सहायक जिला प्रोबेशन कार्यालय, रवि कुमार यादव आऊटरिच कार्यकर्ता जिला प्रोबेशन कार्यालय, रितेश चौरसिया आऊटरिच कार्यकर्ता जिला प्रोबेशन कार्यालय, श्रीमती राखी राय जिला समन्वयक उपस्थित रहे तथा प्राप्त 9 शिकायत पत्रों को सम्बन्धित थानों को निस्तारण हेतु मा0 सदस्या द्वारा निर्देश दिये गये।
श्रीमती अर्चना, मा0 सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया।

