जाने मुख्यमंत्री योगी ने क्या दी अपने मंत्रियों को नसीहत

उत्तर प्रदेश में तबादलों पर मचे हंगामें के बीच अब एक्शन शुरू हो गया है। पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने तबादलों के विवाद में ओएसडी अनिल पांडेय को हटाया था. उसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग के विभाग अध्यक्ष मनोज गुप्ता, प्रमुख अभियंता नियोजन राकेश सक्सेना और वरिष्ठ स्टाफ ऑफिसर शैलेंद्र यादव को निलंबित कर दिया था। अब उन्होंने मंत्रियों को भी सख्त नसीहत दी सीएम योगी ने कहा मंत्री अपने ऑफिस के किसी भी निजी और अन्य स्टाफ पर आंख मूंद कर भरोसा न करें। मंत्री अपने ऑफिस और घर के सभी स्टाफ पर सख्त नजर रखें। उन पर ध्यान रखने की जरूरत है कि ऑफिस के स्टाफ क्या कर रहे हैं." मंगलवार को इस ट्रांसफर विवाद के बीच लखनऊ स्थित लोक भवन में एक बैठक के दौरान सीएम योगी ने ये बातें कही।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

