*किड्स किंगडम स्कूल में आयोजित हुआ सम्मान समारोह





*किड्स किंगडम स्कूल ने किया प्रतिभाशालियों को सम्मानित*किड्स किंगडम सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुजौटी के सभागार में सी.बी.एस.ई द्वारा परिणाम घोषित होने पर परचम लहराने वाले प्रतिभाशालियोंऔर उनके अभिभावकों को सम्मान समारोह के माध्यम से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का प्रारंभ दीपप्रज्वलन से हुआ।स्वागत गीत के माध्यम से अभिभावकों का अभिनंदन किया गया।इसीक्रम में परी राय (कक्षा -9वीं अ)ने अपने विचार रखकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया।कक्षा-12वी में नेहल राय 93%(विज्ञान वर्ग),खुशी खंडेलवाल 89.9%(वाणिज्य),शिवांगी राय 87.2%(मानविकी)और वहीं कक्षा-10वीं के परिणाम पर अखिल कुमार96.4%,पलक यादव,नंदिनी यादव, उत्कर्ष शाही को 96.2%,प्रियंका यादव95.2%को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान घोषित किया गया।इनके अतिरिक्त टाप टेन में स्थान बनाने वाले सूर्यांश प्रताप सिंह, काव्या,ईशिता,रोहित, आदर्श ,यश चौबे को स्मृति चिन्ह व उत्कृष्ट प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उपस्थित आदरणीय गोविंद यादव(अभिभावक)जी ने समय और समझ पर विधिवत प्रकाश डाला।वहीं पंकज कुमार चौबे ने इस विचार को आत्मसात् करने का सुझाव दिया,रवि तानवानी गांधी जी के व्यक्तित्व के माध्यम से संदेश दिया। प्रधानाचार्य प्रशांत राय जी ने अपने कविता के माध्यम से उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर शशिकांत तिवारी, विवेक राय,आनंद गोंड, अंकिता द्विवेदी,पल्लवी पांडेय, रेखा खंडेलवाल, सूरज गुप्ता, राकेशआदि शिक्षक साधुवाद प्रदान करते नजर आए।कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील कुमार(हिन्दी शिक्षक)ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जाने क्यों पहुंचे डीएम एसपी जिला जेल
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न >>