उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न






उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपद इकाई का चुनाव उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रांतीय संरक्षक रामजन्म सिंह की देखरेख में बापू इंटर कॉलेज कोपागंज में संपन्न हुआ,  राम जन्म सिंह ने वेतन वितरण अधिनियम को लागू होने से लेकर अब तक के  किए गए संघर्ष की विस्तार से चर्चा की और शिक्षकों को विश्वास दिलाया कि शिक्षकों के सम्मान की लड़ाई के लिए पूरी ताकत के साथ संगठन अग्रणी पंक्ति में लड़ाई लड़ेगा , जनपद के शिक्षकों ने सर्वसम्मति से अवनीश कुमार सिंह को जिला अध्यक्ष एवं विनीत राय को जिला मंत्री एवं मुस्ताक अली मंसूरी को कोषाध्यक्षचुना, इसके पूर्व अवनीश कुमार सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के लगभग 7 वर्षों तक जिला अध्यक्ष रहे हैं पिछले दशक मैं माध्यमिक शिक्षक संघ के कई बार वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि जनपद के शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराना हमारी पहली प्राथमिकता होगी उन्होंने पुरानी पेंशन बहाल कराने हेतु व्यापक स्तर पर आंदोलन चलाने के लिए शिक्षकों का आह्वान किया जिला मंत्री विनीत राय ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के साथ संगठन की सदस्य संख्या बढ़ाना हम सभी लोगों का लक्ष्य होगा कोषाध्यक्ष  मुस्ताक अली मंसूरी ने कहा कि जनपद के भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना संघ की प्राथमिकता होगी,वरिष्ठ शिक्षक नेता रणधीर सिंह एवं रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि जनपद में ईमानदार और संघर्षशीलसंगठन साबित होगा इस अवसर पर प्रदेश मंत्री दिनेश प्रताप सिंह वित्तविहीन संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष  श्याम नारायण सिंह आजमगढ़ के जिला मंत्री पंकज सिंह परमानंद यादव पूर्व प्रधानाचार्य उपेंद्र राय सुशील कुमार राय बृजेश कुमार राय डॉ जितेंद्र राय प्रधानाचार्य शिक्षक नेता,रविंद्रनाथ सिंह पूर्व अध्यक्ष कुलदीप राम ,प्रधानाचार्य गण,उपेंद्र नाथ राय अखिलेश विश्वकर्मा राजेश सिंह बृजेश राय, ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर बृजेश कुमार गिरी अभिषेक कुमार सिंह, अनिल कुमार ,रवि शंकर उपाध्याय ,मनोज सिंह,  गिरीश नारायण,  जकाउल्लाह अंसारी लक्ष्मी शंकर यादव सुभाष चंद्र शर्मा कृष्ण मोहन सिंह, इंद्र भूषण पटेल, विनोद कुमार यादव  राहुल यादव
 त्रिभुवन पटेल राजेश यादव सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< *किड्स किंगडम स्कूल में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
किलकारिओ से गूंजेगा आपका आँगन - डॉ एकीका सिंह >>