स्वच्छ विद्यालय एवं उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किए गए शिक्षक

मऊ। आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मऊ द्वारा आयोजित स्वच्छ विद्यालय एवं उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह दिनांक 10 जुलाई 2022 को जिलाधिकारी मऊ अरुण कुमार के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा की अध्यक्षता एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मऊ डॉ.संतोष कुमार सिंह की संयोजन/नेतृत्व में कलेक्ट्रेट मऊ में संपन्न हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह के अध्यक्ष/मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा द्वारा जनपद स्तर पर डॉ. सन्तोष कुमार सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मऊ, मनोज तिवारी सहायक एवं वित्त लेखाधिकारी (एस.एस.ए.), कमलेश मिश्र खंड शिक्षा अधिकारी रतनपुरा, मुकेश कुमार खंड शिक्षा अधिकारी दोहरीघाट एवं अजीत तिवारी जिला समन्वयक ( निर्माण) की उपस्थिति में जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों में उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार के रूप में प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. रामविलास भारती पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली, घोसी, प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय रकौली, परदहां, सना कमर, प्राथमिक विद्यालय पहाड़ीपुर, फतेहपुर मंडाव, उर्मिला देवी, कम्पोजिट विद्यालय रसूलपुर-दोहरीघाट, बंशराज प्रसाद, कम्पोजिट विद्यालय बंदीकला मोहम्मदाबाद, स्वतंत्र श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय नगरीपार मोहम्मदाबाद, सत्यनारायण यादव, उच्च प्राथमिक विद्यालय छिछोर रतनपुरा को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया। तो वहीं जनपद स्तर पर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 ऑल कैटेगरी अवार्ड उच्च प्राथमिक विद्यालय गाढ़ा रतनपुरा राघवेंद्र यादव, कंपोजिट विद्यालय माऊरबोझ प्रदीप वर्मा, कंपोजिट विद्यालय खनिगह बडरांव अशोक कुमार सिंह तथा सब कैटेगरी अवार्ड के रूप में प्राथमिक विद्यालय मुबारकपुर अमरेंद्र कुमार यादव, कंपोजिट स्कूल इटौरा श्रीकांत यादव, कंपोजिट स्कूल गोकुलपुरा रानीपुर ब्रह्मानंद सिंह, प्राथमिक विद्यालय रकौली सतीश कुमार सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय मुगलपुरा नगर क्षेत्र शाहनवाज अहमद अंसारी, केजीबीवी देईथान कोपागंज वंदना मौर्य, प्राथमिक विद्यालय दादनपुर घोसी अनामिका सिंह, कंपोजिट स्कूल माऊरबोझ प्रदीप वर्मा, प्राथमिक विद्यालय गांगेविर फतेहपुर मंडाव अशोक कुमार सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय नदवल घोसी दयाशंकर यादव, रियाज कन्वेंट स्कूल फतेहपुर मंडाव मोहम्मद परवेज खान, प्राथमिक विद्यालय मॉलव मोहम्मदाबाद गोहना धनंजय सिंह, कंपोजिट स्कूल खनिगह अशोक कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय पडरी, प्राथमिक विद्यालय सौरही, कंपोजिट विद्यालय रस्तीपुर सावित्री देवी एवं प्राथमिक विद्यालय लैरो दोनवार को पुरस्कृत किया गया। साथी उत्कृष्ट ग्राम प्रधान के रूप में प्रदद्युम्न राय, बनौरा परदहां, आसिया बानो पहाड़ीपुर, फतहपुर मंडाव, मो.साजिद घाट बंदीकला मोहम्दाबाद, द्रोणाचार्य मौर्य किरात सराय रतनपुरा को पुरस्कार दिया गया। साथ ही उत्कृष्ट खंड शिक्षा अधिकारी रतनपुरा कमलेश कुमार मिश्र को उत्कृष्ट खण्ड शिक्षा अधिकारी का पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा ने कहा कि उत्कृष्ट शिक्षकों की वजह से उत्कृष्ट एवं स्वच्छ विद्यालय सहित स्वच्छ प्रदेश व देश की संकल्पना को पूरा कर पा रहे हैं। स्वच्छता ही हमारी पहचान है। हमें मनोयोग के साथ ऐसे ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं स्वच्छतापूर्ण वातावरण के प्रति प्रयासरत रहने की आवश्यकता है। शिक्षकों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणाश्रोत का कार्य करेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा में बेहतर कार्यों के प्रति शिक्षक प्रतिनिधियों का सकारात्मक सोच व पहल काबिले तारीफ है। हमें स्वच्छ एवं सुन्दर प्रदेश बनाना है। वास्तव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं स्वच्छ विद्यालय ही हमारी पहचान है। मनोज तिवारी ने कहा कि शिक्षा हमारी धरोहर है। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत ग्राम प्रधान एवं शिक्षक मिलकर स्वच्छ एवं सुन्दर विद्यालय बना सकते हैं। अंत में जिला समन्वयक (निर्माण) अजीत तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अनीता यादव एवं साधना यादव ने किया। इस अवसर पर कमलेश कुमार मिश्र, मुकेश कुमार, डॉ. रामविलास भारती, सतीश सिंह, ब्रह्मानंद सिंह, दयाशंकर यादव, ओमप्रकाश सिंह, इन्द्रप्रताप राव, नितेश चौधरी, स्वतंत्र श्रीवास्तव धनंजय सिंह बंशराज प्रसाद,सावित्री देवी, डॉ. शाहनवाज अहमद अंसारी, प्रदीप वर्मा अशोक सिंह, श्रीकांत यादव, अनामिका सिंह, राघवेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।

