भाजपा ने निकाला भव्य तिरंगा यात्रा

ऊर्जा एवं नगर विकास कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा।
ऊर्जा मंत्री ने विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर वर्कशाप का उद्घाटन करने के साथ ही बाल निकेतन के पास से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली।
तिरंगा यात्रा में हजारों कार्यकर्ता व अन्य नागरिक सम्मिलित हुए। यह तिरंगा यात्रा गाजीपुर तिराहे पर जाकर संपन्न हुई, जहा कैबिनेट मंत्री ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के साथ ही विशाल तिरंगा स्तंभ का लोकार्पण किया।
ऊर्जा मंत्री ने कहा की देश के आजादी के 75 वर्ष पूर्ण जीने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव धूम धाम से मनाया जा रहा है। अमृत महोत्सव को देश के प्रधानमंत्री मोदी जी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी के अहवहन पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उसी क्रम में आज मऊ जनपद के मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकाली गई है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता,जिला प्रभारी सहजानंद राय, विधायक रामविलास चौहान,तथा क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता समेत हजारों वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

