शारदा नारायन हॉस्पिटल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस






शारदा नारायन हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ संजय सिंह,शारदा नारायन इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एव पारा मेडिकल साइंस की चेयरमैन डॉ एकीका सिंह ,लायंस क्लब के अध्यछ डॉ सुजीत सिंह डॉ मघुलिका सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया और शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत अस्पताल सभागार में कल्चरल प्रोग्राम भी  का भी आयोजन हुआ जिसमे मुख्य अतिथि  ए० एस० पी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी को डॉ संजय सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। छात्रों ने सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रम पेश किए।  कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने ग्रुप सॉन्ग 'ए वतन तेरे लिए " प्रस्तुत किया। छात्रों द्वारा 'स्वतंत्रता कैसे प्राप्त हुई विषय पर स्पीच भी प्रस्तुत की गई।  बच्चों ने 'वंदे मातरम् का सुंदर प्रस्तुतिकरण करते हुए सबका मन मोह लिया। अपने सम्बोधन में डॉ संजय सिंह ने कहा की आज का दिन हमारे लिए बहुत ख़ुशी का दिन है।आज के ही  ही दिन वर्ष 1947 में भारत को अंग्रेज़ों की गुलामी से आज़ादी मिली थी। इस ही दिन भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था। ये हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। आगे उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति देने वाले बच्चो की सराहना करते हुए कहा की ऐसे कार्यक्रम से  छात्रों में देश प्रेम की भावना उत्पन्न होती है।  हमें इसे ऐसे ही धूमधाम से मानना चाहिए।आगे उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता का मूल्य समझना चाहिए और राष्ट्र की उन्नति में योगदान देना चाहिए। इस मौके पर डॉ राहुल कुमार , डॉ रुपेश के सिंह , शिवकुमार सिंह ,स्टिट्यूट के सभी स्टाफ आदि मौजूद रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बदल दिए गए कई थानाध्यक्ष
मऊ पुलिस लाईन में हर्ष उल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस रेट >>