मऊ पुलिस लाईन में हर्ष उल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस रेट

*विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी जनपद मऊ में स्वतंत्रता दिवस समारोह परम्परागत एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया,* स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अविनाश पाण्डेय द्वारा पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों को राष्ट्रीय एकता एवं पुलिस के कार्यो एवं जिम्मेदारियों के साथ-साथ समाज मे पुलिस की छबि और भी बेहतर करने की शपथ दिलायी गयी। इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक महोदय सहित पुलिस अधीकारी/कर्मचारीगणों द्वारा पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन गेट से स्टेडियन तक पुरूषों की क्रास कंट्री दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी द्वारा ध्वजारोहण कर शपथ दिलायी गयी, इसके अतिरिक्त सर्किल के थानों पर क्षेत्राधिकारीगणों द्वारा एवं सभी थानों/चौकियों पर सभी थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित कर्मचारीगणों को शपथ दिलायी गयी व वृक्षारोपण किया गया।
*स्वतंत्रता दिवस-2022 के शुभ अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0, लखनऊ द्वारा पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अविनाश पाण्डेय को पुलिस सेवा में सराहनीय योगदान के लिए प्रशंसा चिन्ह (रजत पदक) प्रदान किया गया।*
*स्वतंत्रता दिवस-2022 के शुभ अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0, लखनऊ द्वारा इस जनपद के निम्नलिखित पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया-*
1. उ0नि0ना0पु0 महेश चन्द्र श्रीवास्तव
2. मु0आ0ना0पु0 महेन्द्र प्रताप यादव
*स्वतंत्रता दिवस-2022 के अवसर पर श्रीमान् अपर पुलिस महानिदेशक, यूपी-112 उ0प्र0 लखनऊ द्वारा निम्नलिखित यूपी-112 के पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया-*
1. आरक्षी विनय कुमार सरोज
2. आरक्षी सुशील यादव
3. आरक्षी शकील अहमद
4. होमगार्ड राजेश यादव
5. होमगार्ड रामनरेश यादव
6. होमगार्ड अजीत सिंह
साथ ही साथ *कॉलर सतीश चन्द्र यादव* द्वारा, गांव में हो रही मारपीट की घटना की सूचना तुरन्त यूपी-112 पर देने पर जिस पर पीआरवी द्वारा त्वरित कार्यवाही की गयी, इनके इस सहयोग की प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र दिया गया।
*स्वतंत्रता दिवस-2022 के शुभ अवसर निम्नलिखित पुलिस पेन्शनर्स को पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ द्वारा सम्मानित किया गया-*
1. ब्रजराज सिसौदिया
2. राम पदारथ मिश्रा
3. रविन्द्र सिंह
4. राम लगन यादव
5. अवधेश सिंह
*स्वतंत्रता दिवस-2022 के शुभ अवसर पर जनपदीय पुलिस के निम्नलिखित अधिकारी/कर्मचारीगणों को उल्लेखनीय/सराहनीय कार्य करने पर पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया-*
निरीक्षकगण संजय कुमार त्रिपाठी, मूलचन्द्र चौरसिया, अब्दुल वाहिद, अखिलेश शुक्ल, आनन्द कुमार सिंह, उ0नि0गण कल्पना मिश्रा, प्रमोद कुमार सिंह, आदर्श श्रीवास्तव, गंगाराम बिन्द, सुनील दुबें, नीरज कुमार यादव, गंगासागर मिश्र, अमित कुमार सिंह, लालबहादुर प्रसाद, लालमणि सरोज, विनय कुमार सिंह, मु0आ0गण चन्दशेखर यादव, जवाहर सराज, मनोज कुमार यादव, रितेश राय, अजय यादव, विकाश यादव, औरंगजेब खा, लायक हुसैन, शत्रुध्न सिंह यादव, सिकन्दर, आरक्षीगण नितेश तिवारी, जमाल अहमद, अनिल चौधरी, अविनाश धर दुबे, सत्यदेव पाल, जयतेश तिवारी शैलेन्द्र कनौजिया, अनिल प्रताप सिंह, मो0 मुजस्सम, तनुल यादव, सुनील कुमार यादव, नीरज शर्मा, कमलेश कुमार ठाकुर, संजीव सिंह, अवधेश यादव, अजीत यादव, नीरज यादव, अमरनाथ मौर्या, राजेश यादव, संजय सिंह, बृजेश मौर्य, महिला आरक्षीगण उमंग पटेल, शिखा तिवारी, राजलक्ष्मी, संजना वर्मा, श्रेया सिंह, प्रियंका यादव, छाया सिंह, प्राची पाण्डेय, अवन्तिका सिंह, स्नेहा सिंह, प्रिया सिंह, सरोंज सेंगर, प्रिया वाजपेयी, दामिनी सिंह, निरूपमा सिंह, काजल तिवारी, बिन्दु पटेल, उर्वशी शुक्ला, प्रतिमा तिवारी, मृदुला मौर्या, ममता राय, क्षमा ओझा, कम्प्यूटर आपरेटरगण अब्दुल रब, राहुल यादव, अनूप खरे, सुनील कुमार, लीडिंग फायरमैन रामाश्रय यादव, फायरमैन ड्राइबर रामा शर्मा तथा प्रधान लिपिक राजहंस सिंह को प्रशस्ति पत्र दिया गया।

