मऊ में पुलिसकर्मियों ने निकाला तिरंगा यात्रा





स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर दिनांक 11.08.2022 से 17.08.2022 तक “आजादी का अमृत महोत्सव” एक सप्ताह के गरिमामयी महापर्व के रूप में मनाये जाने के क्रम में “आजादी का अमृत महोत्सव” एक सप्ताह के षष्टम दिवस पर सायंकाल तिरंगा फुट पेट्रोलिंग किये जाने के क्रम में *जनपद म‌ऊ के समस्त सर्किलों क्रमशः कोतवाली नगर, मुहम्मदाबाद, घोसी व मधुबन में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में सर्किल के समस्त थाना प्रभारियों एवं भारी पुलिस बल की उपस्थिति में तिरंगा फुट पेट्रोलिंग का आयोजन किया गया।* इस दौरान जनमानस के बीच देशभक्ति गीतों का गायन कराते हुये भीड़-भाड़ वाले स्थानों, कस्बा/चौराहों एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास तिरंगा फुट पेट्रोलिंग की गयी। इस दौरान समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मऊ पुलिस लाईन में हर्ष उल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस रेट
जिलाधिकारी ने की बिजली विभाग के अधिकारियों संग बैठक >>