पुलिस ने सील किया फातिमा कॉम्प्लेक्स

संगठित अपराध/अपराधियों के विरुद्ध मऊ पुलिस प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक मऊ, क्षेत्राधिकारी नगर, उपजिलाधिकारी सदर व भारी पुलिस बल की उपस्थिति में हाजी मुख्तार पुत्र स्व0 हनीफ निवासी आदेडीह बिचला थाना सरायलखंसी जनपद मऊ के द्वारा अपराध से अर्जित किये गये अवैध धन से क्रय किया गया, मौजा जहांगीराबाद अर्बन बाईपास रोड, थाना कोतवाली नगर तहसील सदर जनपद मऊ स्थित गाटा संख्या 446/2, 444 रकबा 648.00 वर्गमीटर, गाटा संख्या 443/2, 444 रकबा 218.6 वर्गमीटर व गाटा संख्या 444/3, 451 रकबा 433.00 वर्गमीटर, कुल रकबा 1299.6 वर्गमीटर भू-खण्ड व उस पर निर्मित फातिमा काम्लेक्स भवन (कीमती 12 करोड़ 96 लाख 10 हजार) को धारा 14(1) गिरोहबंद एवं असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के अर्न्तगत कुर्क किया गया।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

