निशुल्क खाद्यान्न का वितरण 25 से 31 अगस्त तक किया जाएगा*

जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत अन्त्योदय कार्डधारकों को 14 किग्रा0 गेहूं व 21 किग्रा चावल कुल 35 किग्रा० प्रति कार्ड तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को उनके कार्ड से सम्बद्ध प्रत्येक यूनिट पर 02 किग्रा0 गेहूं व 03 किग्रा चावल कुल 05 किग्रा0 प्रति यूनिट वितरित कराया जाना है। जनपद के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को आयोडाइज्ड नमक, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल तथा साबुत चना का निःशुल्क वितरण कराया जाना है। जनपद के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को माह अगस्त, 2022 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत माह जुलाई 2022 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न को निर्धारित दरों अर्थात गेहूं रुपये 02 प्रति किग्रा० तथा चावल रुपये 03 प्रति किग्रा की दर से तथा माह जून, 2022 के सापेक्ष आयोडाइज्ड नमक, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल तथा साबुत चने का निःशुल्क वितरण दिनांक 25 अगस्त 2022 से 31 अगस्त 2022 के मध्य किया जायेगा।

