जिलाधिकारी ने आठ लोगो को किया जिला बदर

जिलाधिकारी अरुण कुमार ने गुंडा एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को 6 माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए। जिला बदर किए गए अपराधियों में अभिषेक पांडे उर्फ बिट्टू पुत्र घनश्याम पांडे निवासी जमीन बुढान, थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ, हैरी यादव पुत्र जयंत यादव सा0 अन्नुपार थाना मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ, जैद पुत्र फिरोज निवासी क्यारी टोला, थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ, इंतियाज पुत्र अनवार निवासी अलीनगर बड़ी कमहरिया, थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ, अजय चौहान पुत्र रामसरीख चौहान निवासी जहानियापुर, थाना कोपागंज जनपद मऊ, नवीन यादव पुत्र रामानंद यादव निवासी भर्तीपुर,थाना रानीपुर जनपद मऊ, सौरभ सिंह पुत्र अवधेश सिंह निवासी डुमरांव, थाना सराय लखंसी जनपद मऊ एवं जयेंद्र यादव पुत्र झिनकू यादव सा0 अन्नूपार, थाना मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने 6 माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए।
इन सभी अपराधियों पर विभिन्न थानों में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को निष्कासन अवधि के दौरान इन पर कड़ी नजर रखने एवं जनपद की सीमा में प्रवेश न करने हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

