जिलाधिकारी के निर्देश पर हटा पोखरे से अवैध अतिक्रमण





 

जिलाधिकारी  अरुण कुमार के समक्ष जन सुनवाई के दौरान संज्ञान में आए ग्राम काझा, विकासखंड रानीपुर के गाटा संख्या 2039 पर अवैध कब्जे को अतिक्रमण से से मुक्त कराया गया।

विकासखंड रानीपुर के गांव काझा स्थित गाटा संख्या 2039 रकवा 666 एयर पर ग्राम के ही निवासी परमहंस सिंह द्वारा अवैध कब्जा किया गया था। यह जमीन पोखरे के नाम से दर्ज थी। जन सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता ने इस जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी, जिसको संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। अब इस जमीन पर अमृत सरोवर योजना के तहत एक सुंदर तालाब का निर्माण कराने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। इसके पूर्व 21 जुलाई को बगल में ही स्थित एक और पोखरे के जमीन को अवैध कब्जेदारो क्रमशः ओम प्रकाश सिंह, संत प्रकाश सिंह एवं ब्रह्मकांत सिंह से अतिक्रमण से मुक्त करा कर वहां पर तालाब निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने बताया कि जनपद में जहां भी अवैध कब्जे का कोई मामला संज्ञान में आता है, तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जिलाधिकारी ने आठ लोगो को किया जिला बदर
रोजगार मेले का आयोजन 30 अगस्त को* >>