रोजगार मेले का आयोजन 30 अगस्त को*





प्रेस विज्ञप्ति मऊ

दिनांक 29 अगस्त

जिला सेवायोजन अधिकारी एम0आर0 प्रजापति ने बताया कि जनपद में चलाए जा रहे रोजगार मेलों की श्रृंखला में दिनांक 30 अगस्त 2022 को प्रात: 10:30 बजे जनपद के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र के कम्पनियों में सेवायोजित करने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औ०प्र० संस्थान तथा कौशल विकास मिशन मऊ के संयुक्त तत्वाधान में आई०टी०आई० कैम्पस सहातपुरा, मऊ में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। रोजगार मेले में उ० प्र० परिवहन निगम डिपो मऊ, कुल रिक्त पद 55 शैक्षिक योग्यता, 8वी पास, हैवी लाइसेन्स 02 वर्ष पुराना, चालक की लम्बाई 5 फुट 3 इंच, उम्र 24 से 45 वर्ष, वेतन रू0 7000, कार्य करने का स्थान आल यू०पी०, एक्सजेन्ट एक्वा प्रा०लि० कुल रिक्त पद 102 शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, वेतन रू0 11000 कार्य करने का स्थान मऊ, ब्राइट फ्यूचर आरगैनिक हर्बल्स एण्ड आयुर्वेदिक प्रा०लि० कुल रिक्त 31 पद मार्केटिंग, शैक्षिक योग्यता स्नातक, वेतन रू0 15000 कार्य करने का स्थान मऊ, नवभारत फर्टिलाईजर्स प्रा०लि० कुल रिक्त 10 पद सेल्स रिपेजेन्टेटिव, शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, वेतन 8000 कार्य करने का स्थान मऊ, गोरखपुर, देवरियां, कुशीनगर, पशुपतिनाथ बायोटेक्नोलाजी प्रा०लि० कुल रिक्त पद 56 शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, वेतन रू0 9500 कार्य करने का स्थान उत्तर प्रदेश, एस०बी०आई० लाईफ इन्सोरेन्स कम्पनी लि० पद अभिकर्ता, शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, वेतन 7000 कार्य करने का स्थान मऊ, न्यू सूर्या इलेक्ट्रानिक मैनपावर सर्विस कुल रिक्त 55, पद हेल्पर, स्टोरकिपर शैक्षिक योग्यता स्नातक, वेतन 10500 कार्य करने का स्थान मऊ, गोरखपुर, बस्ती, बहराईच, अम्बेडकरनगर। रोजगार मेले में जनपद के अभ्यर्थियों द्वारा अपनी सेवायोजन पोर्टल की आई०डी० एवं पासवर्ड से ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से रोजगार मेले में प्रतिभाग किया जाना है। ऐसे अभ्यर्थी जो पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है वे विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जॉबसीकर का आई०डी० पासवर्ड बनाकर पंजीकरण करने के पश्चात रोजगार मेले में आवेदन कर प्रतिभाग करगें। किसी भी दशा में अभ्यर्थी ऑफलाइन रोजगार मेले में प्रतिभाग नहीं कर पायेगें। विशेष जानकारी हेतु कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जिलाधिकारी के निर्देश पर हटा पोखरे से अवैध अतिक्रमण
जाने किन दवाओं की बिक्री एवं भण्डारण की सीमा की गई निर्धारित >>