सपा नेताओं ने किया पद यात्रा का भव्य स्वागत

मऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर गाजीपुर से चलकर बलिया होते हुए नायक अखिलेश यादव के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा मऊ जनपद के बेलौझा रतनपुरा पहुंची। निवर्तमान जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने पदयात्रियों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी पूर्व मंत्री चंद्रदेव यादव करैली ने कहाकि आज देश तानाशाही हुकूमत के दौर से गुजर रहा है। संबैधानिक मूल्यों की हत्या हो रही है। ऐसे में नौजवानों को जागरूक होकर इस सरकार को हटाने की दिशा में कार्य करना होगा। राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता राजीव राय ने कहाकि देश में महात्मा गांधी जी, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह जैसे नेताओं ने देश को बचाने के लिए पद यात्रा से बहुत बड़ा संदेश दिया है। ऐसे में नौजवानों की यह पद यात्रा तानाशाही सरकार के ताबूत में आखिरी किल ठोंकने का काम करेगी। नि. जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहाकि मऊ जनपद में यह यात्रा जब तक रहेगी कार्यकर्ता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। पद यात्रा के नायक अखिलेश यादव ने कहाकि आज नौजवानों का भविष्य खतरे में। लोकतंत्र खतरे में। महंगाई, बेरोजगारी बेतहासा बड़ी है। इसलिए यह यात्रा निकालनी पड़ रही है। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, शैलेन्द्र यादव साधू,शिवप्रताप यादव, अल्ताफ अंसारी, कुद्दूस अंसारी, राजेंद्र यादव, हाजी इरफान, रामप्रकाश यादव, बीरेंद्र चौहान,पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह, अरशद जमाल, तैयब पालकी, ओमप्रकाश यादव,आदि ने संबोधित किया।

