शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ सम्मान समारोह का आयोजन

गूंज एक गुहार संस्था एवं विजडम स्कूल के तत्वावधान में हुआ आयोजन
मऊ।नगर के बलिया मोड़ स्थित विजडम स्कूल पर रविवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस दौरान शिक्षा क्षेत्र से तमाम क्षेत्रों में काम करने वाले विशिष्ट जनों का प्रशस्ति पत्र बुके देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद तय्यब पालकी मौजूद रहे। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन के बाद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।जिसके बाद मुख्य अतिथि का स्कूल और गूंज एक गुहार संस्था की संचालिका पूजा राय ने बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज सिंह, जय प्रकाश राय धूमकेतु, आभा त्रिपाठी, मंजू चौरसिया,शैलेंद्र पर्यावरणविद, मुमताज खान आर्टिस्ट, गीता पांडे ,बृजेश, डॉ एस खालिद, सलमान सहित कई पत्र-प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद तय्यब पालकी ने ने कहा कि गूंज एक गुहार संस्था और विजडम स्कूल में जिस प्रकार से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया किया वहकाबिले तारीफ है इस प्रकार के आयोजन से अच्छे कार्य करने वालों को मनोबल मिलता है साथ ही उनमें नई ऊर्जा का संचार भी होता है।कार्यक्रम की संयोजक पूजा राय ने कहा कि हमारा मकसद समाज में अच्छे कार्य करने वालों को सम्मानित करना है। इस दौरान मुख्य रूप से आभा त्रिपाठी, गीता पांडे , प्रितुलता पांडे, साधना, मंजू चौरसिया, मधु सिंह, नीरज,अनीता,संगीता, रितिका, मनोज सिंह, प्रदीप जी, सलमान, डाक्टर एस खालिद, शैलेंद्र यादव बृजेश यादव,आनंद, शादाब, नमो ज्ञानम, अजीत गुप्ता,और अभिभावक भी शामिल रहे।

