मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर किया गया रूट डायवर्जन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुरुवार को जनपद मऊ में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम के दृष्टिगत शांति/कानून व्यवस्था हेतु जनपद में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु जनपद में आने व जाने वाले हल्के व बड़े चारपहिया वाहनों का प्रातः 10 बजे से सायंकाल 06 बजे तक निम्नानुसार रूट डायवर्जन किया गया है
*1.* जनपद गाजीपुर व बढुआगोदाम की तरफ से आने वाले समस्त चारपहिया व बड़े वाहन बढुआगोदाम से फोर लेन होते हुये मतलूपुर की तरफ जायेंगे।
*2.* जनपद बलिया की तरफ से आने वाले वाहन बलिया मोड़ से दाहिने मुड़कर डांडी मोड़, सहरोज होते हुये मतलूपुर मोड़ होते हुये बढुआगोदाम से गाजीपुर की तरफ जायेंगे।
*3.* जनपद गोरखपुर से आने वाले समस्त चारपहिया व बड़े वाहन डांडी मोड़, सहरोज, मतलूपुर मोड़ होते हुये बढुआगोदाम से गाजीपुर की तरफ जायेंगे।
*4.* मोहम्मदाबाद की तरफ से आने वाले समस्त चारपहिया व बड़े वाहन मतलूपुर मोड़ से सहरोज होते हुये डांडी मोड़ होते हुये बलिया मोड़ से बलिया की तरफ जायेंगे।
*5.* मोहम्मदाबाद से गाजीपुर की तरफ जाने वाले समस्त चारपहिया व बड़े वाहन मतलूपुर मोड़ से दाहिने फोर लेन पर होते हुये बढुआगोदाम की तरफ जायेंगे।
*6.* रैली में आने वाले बड़े वाहनों बस, ट्रक, चारपहिया वाहनों को प्रवेश करने दिया जायेगा। इन पर कोई प्रतिबन्ध नहीं होगा।

