कल मऊ आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ





मऊ। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का गुरुवार को आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे तो वही कलेक्ट्रेट स्थित मैदान पर एक सभा को संबोधित करेंगे साथी विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही है तो वही मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रमों को देखते हुए उन स्थानों की साफ सफाई रंग रोगन का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जहां लोगों में उत्साह है तो दूसरी बार सत्ता में आने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद में आ रहे हैं जनपद वासियों को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर काफी आशाएं हैं की मुख्यमंत्री के आगमन से जनपद के विकास को एक नई गति मिलेगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर किया गया रूट डायवर्जन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर।* >>