जाने दुबई में कैसे हुई युवक की मौत





 

 

 मऊ। कोपागंज क्षेत्र के सहरोज निवासी युवक राहुल राजभर की सड़क हादसे में दुबई में मौत हो गई। राहुल की मौत की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार वह 18 माह पूर्व कमाने दुबई गए थे। मंगलवार को इंडियन एंबेसी ने फोन पर परिजनों को राहुल के मौत की सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही मां फूलमती देवी और पिता श्री राम चीख-पुकार कर रोने बिलखने लगे । रोना-पीटना सुनकर दरवाजे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पिता श्रीराम के पांच संतानों में राहुल सबसे बड़ा था। परिजनों का कहना है कि राहुल 9 सितंबर की सुबह ड्यूटी पर जा रहा थे। इस दौरान वाहन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जाने जिलाधिकारी ने किस अधिकारी का वेतन रोकने के दिए निर्देश
चार शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 10 राशि मवेशी (भैस) बरामद-*  >>