चार शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 10 राशि मवेशी (भैस) बरामद-* 





 

 

 मऊ।जनपद के विभिन्न थानो द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना कोपागंज पुलिस द्वारा काछीकला ओवरब्रीज के पास से मु0अ0सं0 226/22 धारा 379 भादवि0 में सम्बन्धित एक राशि भैस बरामद कर अभियुक्त विधिचन्द्र यादव पुत्र स्व0 जगधारी यादव निवासी लीलारी भरौली थाना कोपगंज को गिरफ्तार किया गया। तथा थाना कोतवाली पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान खालसा कानून गोयानचक से सतेन्द्र पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी पठानटोला, अकिल फैसल पुत्र वकील अहमद निवासी अलाउद्दीनपुरा थाना कोतवाली के कब्जे से चोरी की 5 राशि भैस बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा तालीमुद्दीन इन्टर कालेज के पास से मो0 निजाम पुत्र हाजी अब्दुल सलाम निवासी पठानटोला थाना कोतवाली जनपद मऊ के कब्जे से चोरी की 04 अदद भैस बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध मे उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 435,436/22 धारा 411,414, भादवि0 का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण का चालान न्यायालय किया गया।


 



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जाने दुबई में कैसे हुई युवक की मौत
जाने बैंक से जुड़ा कर्मचारी ने कैसे की साइबर ठगी >>