प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर प्रकाश हॉस्पिटल में लगा नि:शुल्क परामर्श शिविर





 प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के जन्मदिवस के अवसर पर निःशुल्क परामर्श चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान का भव्य उद्घाटन एडिशनल एस०पी० त्रिभुवननाथ त्रिपाठी, एडिशनल सी०एम०ओ० डा० जी०सी० पाठक आई०एम०ए० के अध्यक्ष डा० गंगासागर सिंह एवं संस्था के चेयरमैन  प्रकाशचन्द्र राय द्वारा किया गया। इस अवसर पर डायरेक्टर डा० मनीष कुमार राय ने बताया कि सेवा सप्ताह 17.09.2022 से 24.09.2022 तक प्रकाश हास्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर, सहादतपुरा मऊ के तत्वाधान मे मनाया जायेगा। जिसमे सभी मरीजों को न्यूरो सर्जन डा० नितिश राय, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा० अखिलेश बरनवाल, हृदय रोग विशेषज्ञ डा0 यू०पी० मिश्रा, जनरल सर्जरी, डा० बी०के० गुप्ता, दन्त रोग विशेषज्ञ डा० राकेश सिंह, महिला रोग विशेषज्ञ डा० आरिफा आदिल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा० फैसल मुख्तार विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया जायेगा। इस अवसर पर मरीजों की भारी भीड़ अस्पताल पहुँची और निःशुल्क परामर्श का लाभ लिया। इसके साथ ही प्रकाश हास्पिटल ब्लडबैंक में 13 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर होने वाले सभी जाँचों में 50 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जा रही।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जिलाधिकारी ने दिए निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश
यूपी-112 की पीआरवी वाहन ने चोर को पकड़ा, कब्जे से लगभग 05 लाख रूपये कीमती जेवरात बरामद >>