एक मुश्त समाधान योजना अग्रिम 30 जून तक लागू।*





 

 

मऊ। जिला समाज कल्याण अधिकार(विकास)/जिला प्रबंधक उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड ने बताया कि निगम द्वारा संचालित योजनाओं के अन्तर्गत वितरित ऋणों के सापेक्ष अधिदेय ऋणों की वसूली हेतु लागू नवीन 'एक मुश्त समाधान योजना (ओ०टी०एस०) को आगामी 30 जून 2023 तक पुनः लागू कर दिया गया है। उ०प्र० अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 मऊ से जिन व्यक्तियों ने निगम की विभिन्न योजनाओं प० दीनदयाल स्वतः रोजगार योजना, स्वच्छकार विमुक्ति एवं पुर्नवासन योजना, अनुविनी तथा राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी निगम की विभिन्न योजनाओं में ऋण प्राप्त किया है तथा ऋण की अदायगी की निर्धारित अवधि में नहीं की है, वे अपना ऋण एक मुश्त समाधान योजना के अन्तर्गत दिनांक 15 दिसम्बर 2022 से दिनांक 30 जून 2023 तक विभाग में जमा कर दण्ड ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज माफ करा सकते है। निगम की योजनाओं से सम्बन्धित व्यक्ति उक्त तिथि तक बकाया ऋण जमा कर योजना का अधिक से अधिक लाभ उठायें। अधिक जानकारी हेतु ब्लाक स्तर पर सहायक विकास अधिकारी (स०क०) एवं जिला स्तर पर कार्यालय उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 विकास भवन मऊ से सम्पर्क कर सकते है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< प्रशासन ने किया v मार्ट को सील
अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भण्डाफोड़, चार शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 09 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद >>