अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भण्डाफोड़, चार शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 09 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

मऊ। पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 19.12.2022 को थाना कोपागंज पुलिस व स्वाट टीम को उस समय अहल सफलता हाथ लगी जब देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर काछीकला अन्डर पास से घेराबन्दी कर चार मोटरसाइकिल सवार चार सदिग्ध व्यक्तियों गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उक्त अभियुक्तों द्वारा अपना नाम व पता क्रमशः राकेश राजभर पुत्र जगन्नाथ राजभर निवासी कोड़रा फतहपुर तालनरजा थाना कोपागंज, सूरज पुत्र जवाहर निवासी सिपाह थाना मधुबन, पवन कुमार पुत्र मुन्नु राम निवासी देवकली विशुनपुर थाना कोपागंज तथा पंकज साहनी पुत्र राजू साहनी निवासी सहरोज थाना कोपागंज जनपद मऊ बताया गया जब बरामद मोटरसाइकिल को के बारे में पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा कुछ स्पष्ट नही बताया गया जब कड़ाई से पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि यह मोटरसइकिलें चोरी की है जिसको हम लोग जगह जगह से चोरी कर नम्बर प्लेट बदल कर इधर उधर बेच देते है बरामद मोटरसाइकिलों में से एक मोटरसाइकिल हम लोग करीब 10 दिन पहले टीवीएस एजेन्सी इब्रहिमाबाद दोहरीघाट से चोरी किये है। एक मोटरसाइकिल हम लोग कुछ दिन पहले मऊ शहर से चोरी किये थे। एक मोटरसाइकिल थानीदास बाजार से चोरी किये थे। एक अन्य मोटरसाइकिल हकीकतपुरा फोर लेन के पास से चुराये थे। एक अन्य मोटरसाइकिल हम लोग कटघरा शंकर मधुबन से चोरी किये है तथा एक मोटरसाइकिल हम लोग स्वास्थ्य केन्द्र रसड़ा जनपद बलिया से चोरी किये है जिसका हम लोग नम्बर प्लेट बदल बदल कर उपयोग करते है तथा बेच देते है। जब अन्य मोटरसाइकिलों के बारे में कड़ाई से पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया इसके अलावा पांच अन्य मोटरसाइकिल भी हम लोग रखे है जिसको पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तो के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 505/22 धारा 411,413,414, 419,420,467,468,471 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
*1.* राकेश राजभर पुत्र जगन्नाथ राजभर निवासी कोड़रा फतहपुर तालनरजा थाना कोपागंज मऊ।
*2.* सूरज पुत्र जवाहर निवासी सिपाह थाना मधुबन जनपद मऊ।
*3.* पवन कुमार पुत्र मुन्नु राम निवासी देवकली विशुनपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ।
*4.* पंकज साहनी पुत्र राजू साहनी निवासी सहरोज थाना कोपागंज जनपद मऊ।
*बरामदगी-*
*1.* चोरी की कुल 09 मोटरसाइकिल (एक डिस्कवर मो0सा0, 03 एचएफ डिलक्स मो0सा0, 03 सुपर स्पलेन्डर, 02 स्पेन्डर प्लस मो0सा0)
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
उ0नि0 अमित कुमार मिश्र *थानाध्यक्ष कोपागंज/स्वाट टीम प्रभारी मऊ*, उ0नि0 राजनरायण पाण्डेय, का0 अजय यादव, का0 मनीष कुमार, का0 जितेन्द्र कुमार यादव, का0 राजेश पटेल *थाना कोपागंज।*
हे0का0 नीरज शर्मा, का0 सुशील कुमार यादव, 9.का0 कमलेश ठाकुर, 10.का0 संजीव सिंह, का0 अजीत कुमार यादव, हे0का0 लायक हुसैन, 13.हे0 का0 अवधेश यादव, का0 नीरज यादव, का0 विराट पटेल, का0 राजेश यादव *स्वाट टीम मऊ।*
का0 विवेक सिंह *प्रभारी सर्विलांस टीम मऊ*

