सड़क दुर्घटना में दो की मौत





मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ) मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मऊ मुहम्मदाबाद गोहना रोड पर मड़ईया के निकट पेट्रोल पंप के सामने सोमवार को बाइक और कार की टक्कर में फूफा भतीजा की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी पर पुलिस उपाधीक्षक एवं कोतवाल मौके पर पहुंच गए, पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए दिया है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार पेट्रोल पंप से तेल भराकर मुख्य रोड पर आ रहे थे। मृतक में 35 वर्षीय आनंद सिंह पुत्र ओमप्रकाश कोपागंज थाना क्षेत्र के धवरियासाध गांव के निवासी हैं। दूसरे मृतक अनिल सिंह जो रिश्ते में मृतक आनद सिंह के फूफा लगते हैं,और वह भी उसी गांव में नेवासा पर रहते हैं। दुर्घटना के बाद पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भण्डाफोड़, चार शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 09 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
जिलाधिकारी ने वितरित किया कम्बल >>